अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत के महामहिम राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी द्वारा ब्रह्माकुमारी शिवानी बहन नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित

नयी दिल्ली : भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने महिला सशक्तीकरण में विशेष योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को 44 महिलाओं और संस्थानों को नारी शक्ति पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया।

महामहिम राष्ट्रपति जी ने ब्रह्माकुमारी शिवानी बहन को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। शिवानी बहन जी वरिष्ठ राजयोग शिक्षक तथा प्रेरक वक्ता हैं। मानव व्यवहार (Human Behaviours) से  सम्बंधित विषयों पर आपके कार्यक्रमों ने लाखों लोगों के जीवन बदला।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी भी उपस्थित थी। सभी सम्मानित महिलाओं को प्रशस्ति पत्र दिये गये।

नारी शक्ति पुरस्कार:

  • नारी शक्ति पुरस्कार भारत का राष्ट्रीय सम्मान की एक श्रृंखला है, जो अपनी असाधारण उपलब्धि के लिए व्यक्तिगत महिलाओं को प्रदान किया जाता है. •    यह पुरस्कार महिलाओं और बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा छह श्रेणियों में दिया गया है. •    यह कठिन परिस्थितियों में एक महिला की हिम्मत की भावना को पहचानता है, जिसने अपने निजी या पेशेवर जीवन में साहस की भावना स्थापित की है. •    यह पुरस्कार महिलाओं के सशक्तिकरण और महिलाओं के मुद्दों को बढ़ाने में एक व्यक्ति के अग्रणी योगदान को भी पहचानता है. •    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा प्रत्येक वर्ष नई दिल्ली में 8 मार्च को पुरस्कार प्रदान किया जाता है. इस पुरस्कार में एक लाख रुपये और एक प्रमाण पत्र दिया जाता है. •    नारी शक्ति पुरस्कार की शुरूआत वर्ष 1999 में हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *