अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में नवी मुम्बई स्थित घणसोली के मूकाम्बिका मंदिर में स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में नवी मुम्बई स्थित घणसोली के मूकाम्बिका मंदिर में स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमे मुख्य तौर पर,

आ. बहन आशा कोटियान ( श्री मूकाम्बिका महिला मंडल )
आ. बहन शालिनी शेट्टी ( बी ए , टीचर )
आ. बहन सुमन  शेखर देवन
आ. बहन दीपिका शेट्टी
आ. बहन आशा शेट्टी
आ. बहन रमनी शेट्टी
आ. बहन रेशमा रवीराज

आ. भ्राता अण्णा शेटटी ( मूकाम्बिका मंदिर ट्रस्टी )
आ. भ्राता चंद्रा शेटटी ( मूकाम्बिका मंदिर ट्रस्टी )
आ. भ्राता सुरेश कोटियान ( मूकाम्बिका मंदिर ट्रस्टी )
आ. भ्राता हरीश शेटटी ( मूकाम्बिका मंदिर ट्रस्टी )

साथ ही साथ ४०० से भी अधिक बहेने भी इस कार्यक्रम में शामिल हुई  थी |

कार्यक्रम में मुख्य तौर पर महिला दिवस के निम्मित विशेष सन्मान के योग्य ब्रह्माकुमारी बी के शीला दीदी ( वाशी सेवा केंद्र संचालिका ) को आमंत्रित किया गया था ।

दीदी ने अपने प्रवचन में कहाँ की, ईश्वर की  महान शक्ति नारी है, तोह आप भी अपने जीवन के अंदर त्याग करो, तपस्या करो और हमेशा सभी के गुणों को देखो और अवगुणो को नहीं देखो और सभी को शुभकामना और शुभभावना दो | ”

इसके पश्चात मंचासीन  मंदिर के अधिकारीगणों और ट्रस्टी ने मिलकर सभी के उपस्थिति में  दीदी का आदर पूर्वक सम्मान किया |