GIDC के महिला अधिकारियो के लिए सबंधो में सुसंवदिता विषय पर सेमिनार 12-3-2018

गुजरात इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने आंतरराष्ट्रीय महिला दिन के उपलक्ष में महिला अधिकारी एवं कर्मचारीओ के लिए संबंधों में सुसंवादिता विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया| जिसमे ब्रह्माकुमारीज़ संस्था को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया|

इस कार्यक्रम में GIDC की Vice Chairman & Managing Director श्रीमती D.Thara(IAS) ने ब्र.कु. नंदिनी बहन को निमंत्रण दिया| पुष्प गुच्छ से ब्र.कु. नंदिनी बहन एवं तारा बहन का स्वागत और अभिनन्दन किया|

इस सेमिनार में महिलाओ की समस्याओ को सुलझाने में ध्यानाभ्यास की भूमिका का महत्व बताते हुए ब्र.कु. नंदिनी बहन ने कहा की-“संबंधों को मधुर बनाने और लम्बे समय तक संजोये रखने की कला केवल बहनो में है| बहने परिवार, समाज, कार्यक्षेत्र एवं विश्व की आधारमूर्त एवं उद्धारमूर्त है| बहनो की जिम्मेदारी परिवार, बच्चे और कार्यस्थल के साथियो के साथ व्यवहार, विचार को मिला कर चलने की है|

श्रीमती D.Thara (IAS) GIDC की Vice Chairman & Managing Director ने कहा की-“महिलाए वर्तमान समय में विभिन्न समस्याओ का सामना कर रही है| महिलाओ को सशक्त होने, छोटी-छोटी बातो को छोड़ स्वयं को देख अपना सशक्तिकरण करने का सन्देश दिया| इस मौके पर उन्होंने अपना स्वयं के भी अनुभव बताये|

संबंधों को सुमधुर बनाने अपने विचार रखते हुए बहन नन्दिनीजी ने खेल, कहानी, प्रश्नोत्तरी के माध्यम से इस विषय पर संक्षिप्त में मार्गदर्शन दिया|

आंतराष्ट्रीय महिला दिन के कार्यक्रम में करीब 60 से अधिक बहनो ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया| कार्यक्रम के अंत में कई महिलाओ ने अपने अनुभव और अभिप्राय दिए|